Burkina Faso people killed News: कत्लेआम!, 200 लोगों को भूना और काटा, अस्पताल में दर्द से कराह रहे 140 लोग, अल कायदा से जुड़े आतंकी समूह जेएनआईएम की करतूत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 28, 2024 15:04 IST2024-08-28T11:33:31+5:302024-08-28T15:04:15+5:30

Burkina Faso people killed News: मध्य बुर्किना फासो के एक गांव में अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हमले किए।

Burkina Faso people killed News 200 people killed 140 injuredAl Qaeda-affiliated terrorist group Jama’at Nusrat al-Islam wal-Muslimin (JNIM) | Burkina Faso people killed News: कत्लेआम!, 200 लोगों को भूना और काटा, अस्पताल में दर्द से कराह रहे 140 लोग, अल कायदा से जुड़े आतंकी समूह जेएनआईएम की करतूत

file photo

HighlightsBurkina Faso people killed News:  बुर्किना फासो में इस वर्ष हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है।Burkina Faso people killed News: हमले से जुड़े वीडियो में कम से कम 200 शवों की गिनती की गई है।Burkina Faso people killed News: अल-कायदा ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

Burkina Faso people killed News: मध्य बुर्किना फासो में आतंकवादी समूह ने कत्लेआम मचा दिया। हमले में नागरिकों और सशस्त्र कर्मियों सहित कम से कम 200 लोग मारे गए और 140 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह घटना रणनीतिक शहर काया से 40 किमी उत्तर में स्थित बार्सालोघो में हुई। आतंकवादियों ने उन लोगों के एक समूह पर गोलीबारी शुरू कर दी जो सुरक्षा चौकियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई खाइयाँ खोद रहे थे।

मध्य बुर्किना फासो के एक गांव में अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हमले किए। एक विशेषज्ञ ने हमले से जुड़े वीडियो के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी। इस हमले को संघर्षग्रस्त बुर्किना फासो में इस वर्ष हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है।

सुरक्षा थिंक टैंक ‘सौफान सेंटर’ के वरिष्ठ अनुसंधान ‘फेलो’ वसीम नस्र ने बताया कि राजधानी औगाडौगू से 80 किलोमीटर दूर बार्सालोघो कम्यून के ग्रामीण सुरक्षा चौकियों और गांवों की रक्षा के लिए बनाई जा रही खाइयों की खुदाई के काम में सुरक्षा बलों की शनिवार को मदद कर रहे थे। नस्र के अनुसार, इस दौरान अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) समूह के आतंकवादियों ने गांव में गोलीबारी शुरू कर दी। अल-कायदा ने रविवार को एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

उसने काया शहर के बार्सालोघो में ‘‘एक सैन्य चौकी पर पूर्ण नियंत्रण’’ हासिल करने का दावा किया। काया रणनीतिक लिहाज से अहम शहर है, जहां सुरक्षा बलों और औगाडौगू पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे आतंकी संगठनों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं। नस्र ने बताया कि हमले से जुड़े वीडियो में कम से कम 200 शवों की गिनती की गई है।

इन वीडियो में गोलीबारी की आवाज के बीच खाइयों और फावड़ों के पास पड़ा शवों का ढेर दिखाई दे रहा है। बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्री महामदौ सना ने रविवार को कहा कि सरकार ने हमले का करारा जवाब दिया। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।

लेकिन कहा कि मृतकों में सैनिक और नागरिक शामिल हैं। सना ने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में ऐसी बर्बरता स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार ने सभी प्रभावित लोगों को चिकित्सा एवं अन्य मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। अधिकारी लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

Web Title: Burkina Faso people killed News 200 people killed 140 injuredAl Qaeda-affiliated terrorist group Jama’at Nusrat al-Islam wal-Muslimin (JNIM)

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे