लाइव न्यूज़ :

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लापता हुए पायलट के अवशेषों को दफनाया गया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 12:25 IST

Open in App

मिलिनकेट (अमेरिका), 11 अक्टूबर (एपी) द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूरोप के एड्रियाटिक सागर में लापता हुए एक पायलट के अवशेष बरामद होने के बाद उन्हें दफना दिया गया है। घटना के करीब 70 साल से अधिक समय बाद 2017 में एक अभियान के दौरान पायलट के अवशेष बरामद किए गए थे।

‘यूएस आर्मी एयर फोर्सेस सेकंड लेफ्टिनेंट’ अर्नेस्ट एन विएन्यू को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से उनके रिश्तेदार मिलिनकेट में एकत्र हुए। घटना के वक्त विएन्यू 25 साल के थे और वह उस विमान के सह पायलट थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अब के स्लोवेनिया से होकर गुजरते समय छह नवंबर, 1944 को विमान में आग लग गयी थी।

‘मेन पब्लिक रेडियो’ की खबर के अनुसार विएन्यू को मिलिनकेट में टूर्स सिमेट्री के सेंट मार्टिन में उनके माता पिता के बगल में दफनाया गया। विएन्यू की कब्र के पास उनके उन ‘विंग्स’ को भी दफनाया गया जिसे उन्होंने अपने निधन से पहले जीता था।

विएन्यू की भांजी जोएसे टॉटेन ने रेडियो स्टेशन को बताया कि उसने अपनी दिवंगत मां को वादा किया था कि अगर विएन्यू के अवशेष कभी बरामद होते हैं तो वह ये सुनिश्चित करेंगी उनके ‘विंग्स’ को भी उनके साथ दफनाया जाए।

हमले में विएन्यू गंभीर रूप से घायल हो गये थे। हमले में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान से विएन्यू का शव बरामद नहीं हो सका। हालांकि विमान का मलबा और संभावित अवशेष 2017 में एक अभियान में बरामद किये गये थे और प्राप्त अवशेष 2020 में विश्लेषण के लिए प्रस्तुत किए गए थे। चिकित्सकीय रिकॉर्ड और अन्य सबूतों से यह पुष्टि हुई कि ये अवशेष विएन्यू के ही थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा