लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार में शामिल नौकरशाह बर्खास्त किये जाएंगे : इमरान खान

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:17 IST

Open in App

इस्लामाबाद, पांच दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि सरकार लोकसेवकों के लिये “पुरस्कार और दंड” की एक नयी व्यवस्था लेकर आएगी जिसके तहत भ्रष्ट नौकरशाहों को सिर्फ स्थानांतरित करने की जगह बर्खास्त किया जाएगा।

‘द डान’ की खबर के मुताबिक ‘पाकिस्तान सिटिजन पोर्टल’ के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में खान ने कहा कि वह मौजूदा स्थानीय सरकारों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “सरकार लोकसेवकों के लिये ‘पुरस्कार और दंड’ की एक नयी व्यवस्था शुरू कर रही है। इस नई व्यवस्था के तहत भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में शामिल पाए गए अधिकारियों को स्थानांतरित नहीं बल्कि बर्खास्त किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि एक अलग नई व्यवस्था के तहत गांव स्तर पर रकम सीधे परिषदों को स्थानांतरित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “एक नई स्थानीय सरकार व्यवस्था लागू की जा रही है जो एक क्रांति लेकर आएगी। इसे गांव स्तर पर लागू किया जाएगा जहां लोग अपने प्रतिनिधियों को चुन पाएंगे जिन्हें हर साल धनराशि दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला