बुल्गारिया ने सेना के अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:28 IST2021-11-18T20:28:40+5:302021-11-18T20:28:40+5:30

Bulgaria accuses army officers of spying for Russia | बुल्गारिया ने सेना के अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी का आरोप लगाया

बुल्गारिया ने सेना के अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी का आरोप लगाया

सोफिया (बुल्गारिया), 18 नवंबर (एपी) बुल्गारिया के सैन्य अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के एक समूह पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया।

अभियोजकों ने कहा कि एक सैन्य अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया जिसमें छह लोगों पर गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने और उसे दूसरे देश के साथ साझा करने का आरोप लगाया। इसमें बुल्गारिया की सैन्य खुफिया सेवा के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और सैन्य अताशे भी हैं जिन पर बुल्गारिया की संसद में गोपनीय सूचनाओं को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी थी।

छह आरोपियों को मार्च में गिरफ्तार किया गया था। इनमें से पांच अब भी हिरासत में हैं और एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अदालत में आरंभिक सुनवाई शुरू होने वाली है। अभियोजकों ने कहा कि दोषी करार दिए जाने पर छह आरोपियों को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

अभियोजकों का आरोप है कि सैन्य खुफिया सेवा के एक पूर्व अधिकारी इस पूरे मामले के मुख्य साजिशकर्ता थे। पिछले साल बुल्गारिया ने जासूसी के आरोप में रूस के पांच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। राजनयिक छूट रहने के कारण उनके खिलाफ मामला नहीं शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bulgaria accuses army officers of spying for Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे