लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में असुरक्षित पाई गई इमारत, लोगों को बाहर निकालने के दिए गए आदेश

By भाषा | Updated: July 3, 2021 09:42 IST

Open in App

नॉर्थ मियामी बीच (अमेरिका), तीन जुलाई (एपी) साउथ फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे से दो और लोगों के शव मिलने के बाद हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि बचावकर्ताओं को मलबे से शुक्रवार को दो और शव मिले, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 128 लोग अब भी लापता हैं। कावा ने 40 इमारतों की समीक्षा का सुझाव दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था।

इसी बीच, साउथ फ्लोरिडा के नॉर्थ मियामी बीच शहर में एक अन्य इमारत की समीक्षा के बाद उसके असुरक्षित पाए जाने पर उसे खाली करने के शुक्रवार को आदेश दिए गए। सर्फसाइड में ढही इमारत इस इमारत से करीब आठ किलोमीटर दूर थी।

शहर के प्रबंधक ऑर्थर एच सोरी ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि निकटवती सर्फसाइड में चैम्प्लेन टावर्स साउथ के ढहने के बाद 156 इकाई वाले क्रेस्टव्यू टावर्स की समीक्षा की गई थी, जिसमें इसे असुरक्षित पाया गया।

उन्होंने बताया कि सावधानी बरतते हुए इमारत को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है और निवासियों को उनकी सुरक्षा के लिए बाहर निकाल दिया गया है। यह इमारत 1972 में बनी थी।

नॉर्थ मियामी बीच की आयुक्त फोर्टुना स्मकलर शुक्रवार दोपहर इमारत पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इमारत में रहने वाले लोगों की मदद कर रहे हैं, ताकि उन्हें रहने के लिए जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि तूफान आने की आशंका है, ऐसे में इस इमारत में रहने वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से तनावपूर्ण समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें