लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में इमारत ढही, नौ लोगों की मौत, आठ घायल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:59 IST

Open in App

सियोल, नौ जून (एपी) दक्षिण कोरिया में ध्वस्त की जा रही एक पांच मंजिला इमारत का मलबा बुधवार को एक बस पर जा गिरा जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने कहा कि दक्षिणी शहर ग्वांगझू में ध्वस्त की जा रही इमारत का मलबा बस पर गिरा जब वह पास की सड़क पर रुकी हुई थी। बस में 17 यात्री सवार थे।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि घटनास्थल पर भेजे गए आपातकालीन अधिकारियों ने नौ शवों को बरामद करने से पहले बस से आठ लोगों को बचाया, सभी गंभीर रूप से घायल हैं।

दमकल अधिकारी किम सियोक-सुन ने कहा कि इमारत के ढहने से पहले निर्माण स्थल पर मौजूद सभी निर्माण श्रमिकों को हटा दिया गया था।

दमकल एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन अधिकारी मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

दमकल एजेंसी के पहले के एक बयान में कहा गया था कि मलबा दो यात्री वाहनों पर गिरा। लेकिन एजेंसी के अधिकारियों ने बाद में सुरक्षा वीडियो फुटेज देखने के बाद उस विश्लेषण को सही किया।

घटनास्थल के एक अन्य वीडियो में दर्जनों बचावकर्मियों को जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा