उत्तरी मिस्र में इमारत ढही, पांच महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:02 IST2021-06-26T21:02:55+5:302021-06-26T21:02:55+5:30

Building collapses in northern Egypt, killing five women | उत्तरी मिस्र में इमारत ढही, पांच महिलाओं की मौत

उत्तरी मिस्र में इमारत ढही, पांच महिलाओं की मौत

काहिरा, 26 जून (एपी) मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में एक इमारत के ढह जाने से कम से कम पांच महिलाओं की मौत हो गई। सरकारी मीडिया में शनिवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

अल-अहराम दैनिक की खबर में कहा गया है कि शुक्रवार को पांच मंजिला यह इमारत ढहने की घटना में 70 वर्षीय एक महिला घायल भी हुई है।

बचावकर्मियों ने मलबे से तीन जीवित लोगों को निकाला, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Building collapses in northern Egypt, killing five women

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे