लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के फ्लोरिडा में इमारत ढही: मृतक संख्या चार हुई, 159 लोग लापता

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:06 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका) 25 जून (एपी) मियामी के बाहरी इलाके में समुद्र तट के नजदीक स्थित एक इमारत बुधवार देर रात आशिंक रूप से ढह गई, जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई और 159 लोग अभी लापता है। बचावकर्ताओं ने कई लोगों को मलबे से निकाला है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्फसाइड में 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा स्थानीय समयानुसार देर रात डेढ़ बजे ढह गया। मेयर चार्ल्स बरकेट ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है।’’

मियामी-डेड काउंटी के सहायक दमकल प्रमुख रेड जदल्लाह ने कहा, ‘‘हर बार जब हम कोई आवाज़ सुनते हैं, तो हम उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।’’ मियामी-डेड पुलिस निदेशक फ्रेडी रामिरेज ने कहा कि तीन और शव कल रात बरामद किये गये थे और पीड़ितों की पहचान करने के लिए अधिकारी चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय के साथ काम कर रहे हैं। हादसे में 11 लोग घायल हुए है और चार लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मियामी-डेड की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने कहा कि बचाव दल के मलबे से गुजरने का ‘‘अत्यधिक खतरा’’ है।

अधिकारियों ने इमारत कैसे ढही इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि यह पता चला है कि इमारत की छत पर कुछ काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि लगभग आधी इमारत की लगभग 130 इकाइयां प्रभावित हुईं, और बचाव दल ने इमारत ढहने के बाद पहले घंटों में कम से कम 35 लोगों को मलबे से निकाला। लेकिन 159 लोग अभी भी लापता है और उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?