लाइव न्यूज़ :

मिस्र में इमारत ढही, तीन बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:11 IST

Open in App

काहिरा, छह दिसंबर (एपी) मिस्र के दक्षिणी प्रांत में सोमवार को एक अपार्टमेंट की इमारत ढहने से उसके मलबे के नीचे दबकर कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

दैनिक समाचार पत्र अल-अहराम की रिपोर्ट के मुताबिक बेनी सूफ प्रांत के इहनासिया जिले में दो मंजिला इमारत के मलबे से बचाव दल ने कम से कम नौ घायलों को निकाला। जहां यह हादसा हुआ, वह काहिरा से करीब 111 किलोमीटर दक्षिण में है।

इस हादसे में आठ और 12 साल उम्र के दो भाईयों तथा उनकी 11 साल की बहन की मौत हो गयी। इस हादसे में तीन बच्चे घायल भी हुए हैं।

इमारत के ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन मिस्र में आम तौर पर इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

गौरतलब है कि सितंबर में शौबरा अल-खैमा शहर में चार मंजिला एक इमारत के ढहने के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी थी। मिस्र की सरकार ने देश में हाल में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना