लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में विस्फोट के बाद इमारत ढही, 18 माह के बच्चे को बचाया गया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:27 IST

Open in App

पेरिस, सात दिसंबर (एपी) दक्षिणी फ्रांस के भूमध्यासागर तट पर संदिग्ध गैस विस्फोट के कारण ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे से एक शिशु और उसकी मां को निकाला गया। बचाव कर्मी तीन अन्य लोगों की तलाश में लगे हुए हैं जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

दमकल विभाग की कैप्टन ऑरेलिया मन्नेओनी ने बताया कि खोजी कुत्तों ने 18 माह के बच्चे का पता लगाया और बचावकर्मियों ने मलबे में से उसे निकाला। बच्चे को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां को भी बचाया गया लेकिन तीन अन्य लोग अब भी लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

इससे पहले दक्षिण वार प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि इमारत के मलबे से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में निकाला गया और तीन अन्य को भी आपात चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता है। तटीय शहर सनारी-सुर-मेर में मंगलवार तड़के धमाके के बाद यह इमारत ढह गयी।

विस्फोट की वजह का अभी पता नहीं चला है लेकिन वार प्राधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर किसी गैस की दुर्गन्ध महसूस की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला