New York Firing: न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग करने वाले की पहचान, जानकारी देने वाले को 38 लाख रुपये का इनाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2022 17:32 IST2022-04-13T17:22:29+5:302022-04-13T17:32:40+5:30

Brooklyn Firing: मेट्रो ट्रेन में कम से कम 33 गोलियां दागीं। पुलिस शहर में छानबीन कर रही है। पुलिस को ब्रुकलिन में एक खाली यू-हॉल वैन मिली है, जिसका विवरण और लाइसेंस प्लेट नंबर उस वाहन से मेल खाता है।

Brooklyn subway shooting gunman identified 38 lakh rupees reward 23 people injured give information fired 33 bullets see video | New York Firing: न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग करने वाले की पहचान, जानकारी देने वाले को 38 लाख रुपये का इनाम

पुलिस ने गोलीबारी स्थल से करीब चार मील की दूरी पर स्थित एक सड़क को बंद कर दिया। (file photo)

Highlightsइस हमले में 23 लोग घायल हुए हैं।सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी के संबंध में तलाश की जा रही है। कानून प्रवर्तन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Brooklyn Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार को ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर भीषण गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। पुलिस ने फ्रैंक जेम्स की तस्वीर जारी की है। इसकी उम्र 62 साल है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने न्यूयॉर्क पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

वांछित व्यक्ति का संबंध फिलाडेल्फिया से है। अधिकारियों ने मंगलवार शाम को घोषणा की। जानकारी देने वालों को 50000 डॉलर (38 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा। इस हमले में 23 लोग घायल हुए हैं। बंदूकधारी ने अकेले काम किया और तुरंत भाग गया।

मेट्रो ट्रेन में कम से कम 33 गोलियां दागीं। पुलिस शहर में छानबीन कर रही है। पुलिस को ब्रुकलिन में एक खाली यू-हॉल वैन मिली है, जिसका विवरण और लाइसेंस प्लेट नंबर उस वाहन से मेल खाता है, जिसकी मंगलवार को एक सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी के संबंध में तलाश की जा रही है।

एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बीच, पुलिस ने गोलीबारी स्थल से करीब चार मील की दूरी पर स्थित एक सड़क को बंद कर दिया और बम निरोधक दस्ते व उच्च दक्षता वाली आपात सेवा ईकाई के आने तक आसपास के प्रतिष्ठानों को खाली करा लिया। एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

शहर भर के अधिकारियों से कहा गया था कि अगर उन्हें कोई यू-हॉल वैन दिखे तो वे उसे रोकें और उसमें सवार सभी लोगों को फौरन हिरासत में ले लें। गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी।

पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा-चप्पा छान रही है। गोलीबारी होने पर यात्री इधर-उधर भागने लगे थे। एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शी सैम कैरकामो ने रेडियो स्टेशन 1010 विन्स को बताया, ‘‘आपात स्थिति होने पर सबवे का दरवाजा खुल गया। ट्रेन में धुआं भरा हुआ था। हर तरफ खून फैला हुआ था और लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।’’

गोलीबारी के बाद कम से कम 29 लोगों को गोली लगने, फेफड़ों में धुआं भरने और अन्य दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आयुक्त कीचेंट सीवेल ने बताया कि हमले की जांच आतंकवादी वारदात के तौर पर नहीं की जा रही है, लेकिन उन्होंने किसी भी आशंका को खारिज नहीं किया। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

बाइडन को न्यूयॉर्क सबवे गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गयी: व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है। व्हाइट हाउस ने जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन को न्यूयॉर्क सिटी सबवे गोलीबारी की घटना के संबंध में ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गयी है।’’

बाइडन आयोवा में डेस मोइन्स की अपनी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य मेयर एडम्स और पुलिस आयुक्त सीवेल के साथ संपर्क में हैं और उन्हें जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की सहायता देने की पेशकश कर रहे हैं।’’ घटना के बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी मंगलवार को सुबह व्यस्त समय में घटी इस घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस चश्मदीदों से किसी भी तरह की जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देने को कह रही है और लोगों को इलाके से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Brooklyn subway shooting gunman identified 38 lakh rupees reward 23 people injured give information fired 33 bullets see video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे