लाइव न्यूज़ :

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी जिंदगी पर बने वृत्तचित्र को लेकर कहा, मैं दो हफ्ते तक मैं रोती रही

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:46 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 31 मार्च मशहूर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने उनकी जिंदगी पर बने वृत्तचित्र ‘ फ्रेमिंग ब्रिटनी स्पीयर्स’ पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पर रोशनी डालने से वह ‘असहज’ महसूस कर रही थीं और करीब दो हफ्ते तक ‘रोती’ रही थीं।

न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा बनाए गए वृत्तचत्र में मशहूर गायिका के शोहरत पाने तक के सफर को दिखाया गया है। इसमें उनके 2000 के संघर्ष, अति रूढ़ीवादी पिता जैमी स्पीयर्स की उनपर लगाइै गइै पाबंदियों और उसके जवाब में फ्रीस्पीयर्स नाम से सोशल मीडिया पर चले आंदोलन की जानकारी दी गई है।

स्पीयर्स ने पहले भी परोक्ष रूप से इस वृत्तचित्र को लेकर अपनी बात रखी है लेकिन मंगलवार को बयान जारी कर अपने विचार रखे। उनके प्रशंसकों का मानना है कि यह बयान ब्रिटनी ने नहीं लिखा है।

ब्रिटनी ने बयान में कहा, ‘‘मैंने वृत्तचित्र नहीं देखा है लेकिन जो मैंने देखा है वह मेरी जिंदगी में प्रकाश डालने वाला है और वह ‘असहज’ करने वाला है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं करीब दो हफ्ते तक रोती है और खैर...आज भी कई बार रोती हूं। मैंने वही किया जो मैं अपनी आध्यात्मिकता के साथ कर सकती हूं और अपनी खुशी..प्यार...प्रसन्नता के लिए कर सकती हूं।’’

इस पोस्ट के साथ 39 वर्षीय गायिका ने अपना वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह एयरोस्मिथ के गाने ‘क्रेजी’ पर नृत्य करती दिखाई दे रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा