लाइव न्यूज़ :

ब्रिटनी आजाद: न्यायाधीश ने ब्रिटनी स्पीयर्स पर उनके पिता का ‘संरक्षण’ समाप्त किया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 10:11 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 13 नवंबर (एपी) लोकप्रिय पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अब पिता के ‘संरक्षण’ से आजाद हो गई हैं। लॉस एंजिलिस के एक न्यायाधीश ने गायिका पर लगे उस संरक्षण अधिकार (कंजर्वेटरशिप) को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत करीब 14 वर्ष तक वह अपने पिता की निगरानी में थीं और गायिका के पिता ही अपनी बेटी की देखभाल और उसकी धन संपत्ति का प्रबंधन करते थे।

न्यायाधीश ब्रेंडा पेन्नी ने कहा, ‘‘आज ब्रिटनी जीन स्पीयर्स और उनकी संपत्ति (एस्टेट) पर संरक्षण अधिकार समाप्त किया जाता है।’’ न्यायाधीश के आदेश के बाद गायिका के प्रशंसक न्यायालय के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने खुशी में ब्रिटनी के नाम के नारे लगाए। साथ ही उन्होंने ब्रिटनी के गाने पर थिरकना भी शरू कर दिया।

ब्रिटनी ने ट्वीट किया,‘‘ हे कृपालु ईश्वर, मैं अपने प्रशंसकों को प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि आज मैं पूरा दिन रोने वाली हूं। मेरे जीवन का अब तक का सबसे अच्छा दिन।’’

उनके वकील मैथ्यू रोजेनगार्ट ने प्रशंसकों और पत्रकारों को बताया कि इस मामले ने संरक्षण अधिकार और अभिभावकता के मामले पर रोशनी डाली। इसके लिए बहुत साहस और गरिमा चाहिए।

गौरतलब है कि ब्रिटनी के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की बात सार्वजनिक होने के बाद उनके पिता ने अपनी बेटी का अस्थाई तौर पर संरक्षण अधिकार लिया था। पिछले करीब 14 वर्षों से ब्रिटनी के पिता अपने बेटी के व्यक्तिग, पेशेवर और धन संपत्ति से जुड़े सभी मामलों पर फैसले लेते थे। काफी वक्त बाद ब्रिटनी ने अपने पिता के संरक्षण से मुक्त होने के लिए आवाज उठायी और उनके प्रशंसकों ने भी खुल कर उनका साथ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें