ब्रिटेन की सिख महिला सैन्य अधिकारी कर रहीं दक्षिणी ध्रुव की यात्रा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:56 IST2021-11-07T19:56:14+5:302021-11-07T19:56:14+5:30

British Sikh female military officer traveling to South Pole | ब्रिटेन की सिख महिला सैन्य अधिकारी कर रहीं दक्षिणी ध्रुव की यात्रा

ब्रिटेन की सिख महिला सैन्य अधिकारी कर रहीं दक्षिणी ध्रुव की यात्रा

लंदन, सात नवंबर ब्रिटिश सेना की 32 वर्षीय सिख अधिकारी कैप्टन हरप्रीत चंडी बिना किसी मदद के अपने दम पर दक्षिणी ध्रुव की साहसिक यात्रा करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बनने वाली हैं और वह अपने इस सफर से पहले रविवार को चिली की उड़ान भर रही हैं।

पोलर प्रीत के नाम से जानी जाने वाली हरप्रीत चंडी शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान और 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं से जूझते हुए अपनी पूरी किट के साथ 700 मील की यात्रा करेंगी।

अपने ऑनलाइन ब्लॉग पर उन्होंने उल्लेख किया कि इस यात्रा में लगभग 45-47 दिन लगेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अंटार्कटिका पृथ्वी पर सबसे ठंडा, सबसे ऊंचा, सबसे शुष्क और सर्वाधिक हवा वाला महाद्वीप है। वहां कोई भी स्थायी रूप से नहीं रहता है। जब मैंने पहली बार योजना बनानी शुरू की तो मुझे महाद्वीप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और इसी ने मुझे वहां जाने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: British Sikh female military officer traveling to South Pole

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे