लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश महारानी के रिश्तेदार को यौन उत्पीड़न के मामले में जेल की सजा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:03 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 फरवरी (एपी) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के एक रिश्तेदार को स्कॉटलैंड स्थित अपने पैतृक आवास में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 10 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।

अर्ल ऑफ स्ट्राथमोर, साइमन बोवज-लयोन ने फरवरी 2020 में ग्लेमिस कासल के शयनकक्ष में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का अपराध स्वीकार किया है।

वहां वह अपनी मेजबानी वाले एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के कमरे में जबरन घुस गये थे। उस वक्त महिला सो रही थी।

लयोन (34) को, अपना अपराध स्वीकार करने के बाद डुंडी शेरिफ कोर्ट ने यह सजा सुनाई।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, शेरिफ अलेस्टेयर कारमिशाइल ने अदालत में लयोन से कहा कि उसने इस हमले के दौरान पीड़िता की गुहार की बार-बार अनदेखी की।

अदालत ने कहा, ‘‘यहां तक कि अब भी--एक साल बाद भी--उसे (पीड़िता को) अक्सर डरावने सपने आते हैं और वह डर जाती है क्योंकि आपने उसका यौन उत्पीड़न किया था। इससे उसकी मनोदशा पर भी असर पड़ा है।’’

पिछले महीने लयोन ने सजा कम कराने के लिए अपना अपराध (दोष) स्वीकार करते हुए कहा था, ‘‘मेरे घर में एक अतिथि को इस तरह की स्थिति का सामना करने के कारण मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने उस रात बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी , लेकिन उन्होंने जो कुछ किया उसके लिए यह कोई बहाना नहीं हो सकता। ’’

यह घटना पिछले साल 13 फरवरी को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?