लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया, भारतीय मूल के मंत्री अपने पदों पर बने रहे

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 सितंबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया लेकिन भारतीय मूल के दो वरिष्ठ मंत्रियों ऋषि सुनक और प्रीति पटेल के विभागों में बदलाव नहीं किया गया।

सुनक वित्त मंत्री और पटेल गृह मंत्री बनी रहेंगी। इस तरह की अटकें थी कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है।

सुनक इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं और वह पिछले साल फरवरी से देश के वित्त मंत्री हैं और उन्होंने कोविड-19 महामारी को लेकर ब्रिटेन के आर्थिक प्रबंधन की अगुवाई की थी।

गुजराती-उगांडा मूल के माता-पिता की संतान पटेल जुलाई 2019 से गृह मंत्री हैं।

बहरहाल, जिन वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है उनमें विदेश मंत्री डोमिनिक राब शामिल हैं। उन्हें न्याय मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है साथ में उनके पास ‘लॉर्ड चांसलर’ एवं उप प्रधानमंत्री की भूमिकाएं रहेंगी।

अफगानिस्तान की सत्ता तालिबान के हाथों में जाने और काबुल से लोगों को निकालने को लेकर हाल के हफ्तों में आलोचनाओं का सामना कर रहे राब के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के प्रमुख के पद पर बने रहने को लेकर अटकलें थीं। यह ब्रिटिश सरकार में शीर्ष स्तर का कैबिनेट पद है।

उनके स्थान पर लिज ट्रूस को विदेश मंत्री बनाया गया जो पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री थीं। उहोंने इससे हफ्ते की शुरुआत में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापार को लेकर वार्ता की है।

कैबिनेट से न्याय मंत्री रोबर्ट बकलैंड, शिक्षा मंत्री गेविन विलियमसन और आवास मंत्री रोबर्ट जेनरिक को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

गेविन विलियमसन ने ट्विटर बताया कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है और 2019 से शिक्षा मंत्री के तौर पर सेवा देना सौभाग्य था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा