लाइव न्यूज़ :

जलवायु सम्मेलन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा को लेकर भारत के प्रयासों को सराहा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:54 IST

Open in App

लंदन, 13 दिसंबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में भारत द्वारा किये जा रहे “अतुलनीय कार्यो” की प्रशंसा की और चेताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के सामने कोरोना वायरस महामारी से भी बड़ी आपदा है।

इस सप्ताहांत जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान जॉनसन ने यह बाते कहीं। पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर ब्रिटेन इसका सह-मेजबान था।

डिजिटल सम्मेलन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के ब्रिटेन के संकल्प को दोहराया। इस सम्मेलन को पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया था।

जॉनसन ने कहा, “हम व्यापक सौर कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं, यद्यपि हम भारत, ऑस्ट्रेलिया और मोरक्को द्वारा की जा रही अविश्वसनीय चीजों का अनुकरण करने की उम्मीद नहीं कर सकते।”

ब्रिटेन नवंबर 2021 में संयुक्त राष्ट्र के सीओपी26 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। सम्मेलन में दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं से धरती पर “हमला” रोकने और हरित गैसों में कटौती करने का अनुरोध किया गया जिससे जलवायु संकट से उबरा जा सके।

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री और सीओपी26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा, “क्या इस शिखर सम्मेलन में हमनें वाकई में कोई प्रगति की? और इसका जवाब है -हां।”

उन्होंने कहा, “लेकिन वे यह भी पूछेंगे कि क्या हमने बढ़ते तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा में लाने और लोगों व प्रकृति को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचाने के लिये पर्याप्त उपाय किये? पेरिस समझौते को हकीकत बनाने के लिये। दोस्तों, हमें अपने प्रति ईमानदार होना पड़ेगा और इसका जवाब है कि फिलहाल- नहीं। यह अभी पर्याप्त नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल