लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए ब्रिटिश-भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए ब्रिटिश-भारतीय सैनिकों को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है जिन्होंने नाजी जर्मनी के खिलाफ मित्र राष्ट्रों के संयुक्त बलों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जॉनसन ने कहा कि उन लोगों के बलिदान और उपलब्धि को याद करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘द्वितीय विश्वयुद्ध में प्रत्येक मोर्चे पर भारतीयों, अफ्रीकियों और कैरीबियाई सैनिकों ने जीत में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटिश भारतीय सेना ने 25 लाख सैनिक युद्ध के मैदान में उतारे थे और यह इतिहास का सबसे बड़ा स्वयंसेवी बल बन गया।’’

उनका बयान युद्धविराम दिवस की वर्षगांठ से पहले आया है।

विपक्षी लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर ने भी युद्धविराम दिवस की वर्षगांठ से पहले भारतीय सैनिकों के शौर्य की सराहना की।

युद्धविराम दिवस की वर्षगांठ हर साल 11 नवंबर को मनाई जाती है जो 1918 में प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति की तारीख है।

स्टार्मर ने कहा, ‘‘हम प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सेना के साथ लड़ने वाले 15 लाख भारतीय सैनिकों की वीरता को कभी नहीं भूलेंगे। हम द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल