ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:35 IST2021-12-09T18:35:02+5:302021-12-09T18:35:02+5:30

British Prime Minister Johnson's wife gives birth to daughter | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

लंदन, नौ दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी कैरी ने बेटी को जन्म दिया है। दंपति की यह दूसरी संतान है।

दंपति के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैरी ने बृहस्पतिवार तड़के लंदन के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दंपति राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की मातृत्व टीम को उनकी देखभाल के लिए शुक्रिया कहना चाहते हैं।’’

प्रधानमंत्री जॉनसन (57) की यह सातवीं संतान है। इससे पहले कैरी ने पिछले साल अप्रैल में एक बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम विलफ्रेड है।

कैरी ने घर में नए बच्चे के आगमन के बारे में जुलाई में इंस्टाग्राम पर बताया था। एक पोस्ट में कैरी ने कहा था कि इस साल उन्हें एक बार गर्भपात भी हुआ। कैरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘इस क्रिसमस पर शिशु के आगमन की उम्मीद है। वर्ष की शुरुआत में गर्भपात से मेरा दिल टूट गया। एक बार फिर से गोद भरने से मैं बहुत खुश हूं। घबरा भी रही हूं।’’

प्रधानमंत्री जॉनसन ने इस साल मई में कैरी से शादी की थी। जॉनसन की यह तीसरी शादी है। इससे पहले भारतीय मूल की मरिना व्हीलर से जॉनसन का तलाक हो गया था। व्हीलर से जॉनसन को चार बच्चे हैं। कंसलटेंट हेनल मैकिनटायर से भी जॉनसन को एक बच्चा है। जॉनसन को अपनी पहली पत्नी एलीग्रा मोस्टिल ओवेन से कोई बच्चा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: British Prime Minister Johnson's wife gives birth to daughter

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे