लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने चेताया, कोविड-19 के मामले ‘बेहद स्पष्ट’ तौर पर बढ़ रहे हैं

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 जून ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि देश में कोविड-19 के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या “बिल्कुल स्पष्ट” रूप से बढ़ रही है और वह यह तय करने के लिये लगातार टीकाकरण के आंकड़ों का आकलन कर रहे हैं कि 21 जून को लॉकडाउन की सभी प्रक्रियाओं को खत्म किया जाए या नहीं।

कॉर्नवाल में जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले जॉनसन ने संवाददाताओं को बताया कि तय योजना के मुताबिक सभी पाबंदियों को हटाया जा सकता है या नहीं इसे लेकर दोनों तरफ से दलीलें दी जा रही हैं। सरकार को सोमवार को प्रस्तावित ‘अनलॉक’ को लेकर घोषणा करनी है।

जॉनसन ने कहा, “सभी लोग जो बिल्कुल स्पष्ट रूप से देख सकते हैं वह यह कि मामले बढ़ रहे हैं, कुछ स्थानों पर अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा, “हमें यह आकलन करने की जरूरत है कि किस हद तक टीकाकरण हो चुका है, जो असाधारण है, क्या इससे आबादी को पर्याप्त सुरक्षा मिल गई है जिससे हम अगले चरण के लिये आगे बढ़ सकते हैं।”

वैज्ञानिक व्यापक रूप से इस बात को लेकर सहमत हैं कि ब्रिटेन तीसरी लहर की शुरुआत के मुहाने पर हो सकता है जो बेहद संक्रामक बी1.617.2 स्वरूप (डेल्टा) के कारण है जिसकी पहचान पहली बार भारत में हुई थी। यह लहर कितनी बड़ी होगी यह इस पर निर्भर करेगा कि लोगों की सुरक्षा में टीके कितने प्रभावी हैं। चिंता के कारण वायरस डेल्टा के खिलाफ कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकों को एक खुराक के मुकाबले ज्यादा प्रभावी पाया गया है।

ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के 7540 नए मामले सामे आए हैं जो फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं। वहीं कल महामारी से छह और लोगों की मौत भी हुई। फिलहाल अस्पतालों में 1024 मरीजों का इस बीमारी के लिये उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक