लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन रेलगाड़ी के बजाय विमान से कॉर्नवाल जाने पर आलोचनाओं से घिरे

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:55 IST

Open in App

प्लाइमाउथ, 10 जून (एपी) ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कॉर्नवाल में आयोजित जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए रेलगाड़ी के बजाय विमान से जाकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं क्योंकि वह स्वयं जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अधिक प्रयास के लिए विश्व नेताओं पर दबाव बनाते रहे हैं।

इस घटना पर कई पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने जॉनसन को ट्विटर पर टैग कर नाराजगी जताई और सलाह दी कि प्रधानमंत्री जो उपदेश देते हैं उसका उन्हें अनुपालन भी करना चाहिए। इससे पहले जॉनसन ने विमान पर सवार होते अपनी तस्वीर साझा की थी और साथ ही विश्व को ‘बेहतर, साफ और हरभरा’ बनाने का आह्वान किया था।

इसके जवाब में विपक्षी लेबर पार्टी की सांसद जारा सुल्ताना ने ट्वीट किया, ‘‘ जलवायु आपात स्थित से निपटने के लिए बोरिस जॉनसन इस तरह से गंभीर हैं। वह विमान से कॉर्नवाल रवाना हुए।’’

ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक रेलगाड़ी के बजाय घरेलू विमानों से यात्रा करने पर छह गुना अधिक ग्रीन गैस का उत्सर्जन होता है। लंदन से कॉर्नवाल रेलगाड़ी से जाने में करीब पांच घंटे लगते हैं जबकि विमान से यह दूरी 90 मिनट से भी कम समय में तय हो जाती है।

गौरतलब है कि जॉनसन इस सप्ताहांत दुनिया के सात सबसे अमीर लोकतांत्रिक देशों की मेजबानी कॉर्नवाल के कार्बिस बे रिजॉर्ट में कर रहे हैं। इस दौरान जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 का वैश्विक स्तर पर मुकाबला और कराधान पर बहुराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना