लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मां का निधन

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:15 IST

Open in App

लंदन, 14 सितंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मां शार्लोट जॉनसन वहल का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

पेशे से पेंटर शार्लोट 79 साल की थीं। वह पार्किंसंस बीमारी से जूझ रही थीं। ‘द टाइम्स’ अखबार ने कहा कि लंदन के सेंट मेरी अस्पताल में सोमवार को उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि उनके परिवार में सभी फैसले मां ही करती थीं। शार्लोट और स्टेनली जॉनसन की चार संतान हैं-बोरिस, पत्रकार रचेल, पूर्व सांसद जो जॉनसन और पर्यावरणविद लीओ। शार्लोट और स्टेनली का 1979 में तलाक हो गया।

वर्ष 1988 में शार्लोट ने अमेरिकी प्रोफेसर निकोलस वहल से शादी की। वह न्यूयॉर्क में रहती थीं और निकोलस के निधन के बाद 1996 में लंदन लौट आईं। शार्लोट 40 साल की उम्र में पार्किंसंस से पीड़ित हो गईं लेकिन उन्होंने पेंटिंग का काम जारी रखा।

वर्ष 2008 में एक साक्षात्कार में शार्लोट ने पार्किंसंस बीमारी का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘मैं हर दिन पेंटिंग करने की कोशिश करती हूं लेकिन मुझे कई बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हाथ में कंपकंपी और पीड़ा के बावजूद में पेंटिंग जारी रखती हूं।’’ विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता सर केर स्टार्मर समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए बोरिस जॉनसन के प्रति संवेदना प्रकट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की