लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लगेगा कोविड-19 रोधी एस्ट्राजेनेका का टीका

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:28 IST

Open in App

लंदन, 19 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को कोविड-19 रोधी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका का टीका दिया जाएगा।

हालांकि, कई यूरोपीय देशों ने खून के थक्के जमने की आशंका के चलते इस टीके की खुराक देने पर रोक लगा दी थी लेकिन अब यह टीका फिर से दिया जा जा रहा है।

यूरोपीय और ब्रिटिश औषधि नियामक संस्थाओं के मुताबिक उन्होंने सभी उपलब्ध आकंड़ों का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया है और निष्कर्ष निकाला है कि एस्ट्राजेनेका टीका लेने से खून के थक्के जमने का साक्ष्य नहीं मिला।

यह टीका ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया और इसका उत्पादन एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहे हैं।

ब्रिटेन की दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी एमएचआरए ने सलाह दी है कि यह टीका लेने के बाद जिन लोगों को लगातार चार दिन तक सिर में दर्द की शिकायत हो उन्हें चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टीके को लेकर व्याप्त संशय को भी दूर करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “हमने हमेशा कहा है कि इस स्तर और गति के टीकाकरण अभियान में आपूर्ति में बाधा होना अवश्यम्भावी है और यह सच है कि कम समय में हमें टीके की कम खुराक मिल रही है। यह सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा आपूर्ति में हो रही देरी के कारण हो रहा है। वह इतनी बड़ी मात्रा में टीके का उत्पादन कर बहुत बड़ा कार्य कर रहे हैं। देरी का कारण यह भी है कि अभी ब्रिटेन में हमारे पास जो खेप है, उसकी दोबारा जांच की जानी है। इसलिए मार्च के मुकाबले अप्रैल में हमारे पास कम मात्रा में टीका उपलब्ध रहेगा। लेकिन यह भी फरवरी में उपलब्ध मात्रा से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला