लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर की बात

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:51 IST

Open in App

लंदन, 11 अक्टूबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन व्यापार और रक्षा वार्ता की समीक्षा तथा जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर चर्चा की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने बताया कि ब्रिटेन के ‘‘ भारतीय टीके को प्रमाणित करने’’ के कदम का दोनों पक्षों ने स्वागत किया।

गौरतलब है कि वे लोग जिन्होंने कोविड-19 रोधी ‘कोविशील्ड’ टीका लगवाया है, उन्हें सोमवार से ब्रिटेन की यात्रा पर जाने पर 10 दिन तक पृथक-वास में नहीं रहना होगा।

‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री (जॉनसन) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सतर्कतापूर्वक तरीके से शुरू करने के महत्व पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि वे इस बात पर सहमत हुए कि ब्रिटेन का भारतीय टीके को प्रमाणित करना, इस दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल