लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश पुलिस ने भारत में हत्या के आरोप में वांछित जयसुख रणपरिया को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 01:01 IST

Open in App

लंदन, 19 मार्च स्कॉटलैंड यार्ड (ब्रिटेन की लंदन पुलिस) की प्रत्यर्पण शाखा ने भारत में तीन साल पहले वकील की हत्या के मामले में वांछित जयसुख रणपरिया को गिरफ्तार किया है।

जयसुख को जयेश पटेल (41) के नाम से जाना जाता है और उसे मंगलवार को भारतीय प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर दक्षिण लंदन से गिरफ्तार किया गया और बुधवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

जयसुख ने भारत में आपाराधिक मामले की सुनवाई के लिए प्रत्यर्पित करने पर सहमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने उसे अगली सुनवाई तक हिरासत में भेज दिया है। मामले की सुनवाई इस महीने के आखिर में होगी।

भारतीय प्राधिकारियों का ब्रिटिश अदालत में पक्ष रख रहे यूनाइटेड क्राउन प्रोस्युकूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा कि उसे रणपरिया को प्रत्यर्पित करने का भारत से अनुरोध मिला है।

यूके क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय प्राधिकारी रणपरिया के खिलाफ अप्रैल 2018 में हुई हत्या की साजिश में सुनवाई करना चाहते हैं और उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर 20 मई 2021 तक अमल करना है।

रणपरिया के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल