लाइव न्यूज़ :

कार्रवाई का आह्वान करने ब्रिटिश प्रधानमंत्री सीओपी26 में लौटेंगे

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:32 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शिखर सम्मेलन के अंतिम दिनों में ‘‘वादों को कार्रवाई में बदलने’’ के लिए दुनिया भर के वार्ताकारों पर दबाव डालने के मकसद से सीओपी26 सम्मेलन में वापस जा रहे हैं।

जॉनसन ने पिछले सप्ताह ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। जॉनसन सम्मेलन में शिरकत करने के लिए बुधवार को स्कॉटलैंड के शहर लौट आएंगे।

अब तक सम्मेलन में कोयला आधारित बिजली उत्पादन को समाप्त करने, हरित प्रौद्योगिकी के वित्तपोषण और वनों की कटाई को रोकने सहित कई घोषणाएं की गई हैं। लेकिन, सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 200 राष्ट्रों में वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है।

जॉनसन के कार्यालय का कहना है कि जिन मुद्दों को अभी हल किया जा रहा है, उनमें ‘‘उत्सर्जन में कटौती पर राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए एक साझा समय सीमा और देशों के लिए उनकी जलवायु कार्रवाई पर रिपोर्ट करने के लिए कोई परस्पर सहमत कार्यविधि’’ शामिल हैं।

अमीर देशों की ओर से जलवायु परिवर्तन के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील देशों को अधिक धन देने के वादे भी किए गए हैं, वहीं विकासशील देशों ने इस दिशा में कम से कम काम किया है।

जॉनसन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ वार्ता में गति लाने के प्रयास के तहत सरकारी अधिकारियों, वार्ताकारों और ‘सिविल सोसाइटी’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सीओपी26 सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त होने वाला है, लेकिन बातचीत लंबी खिंच सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा