लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसदों ने भारत में स्वतंत्रता पर की चर्चा, जॉनसन से मोदी के समक्ष यह मुद्दा उठाने की अपील की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 19:07 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 मार्च ब्रिटिश संसद के उच्च सदन ‘हॉउस ऑफ लार्ड्स’ के सदस्यों ने भारत में ‘‘गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), अकादमिक और अन्य समूहों की स्वतंत्रता’’ के मुद्दे पर चर्चा की है। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इन मुद्दों को अगले महीने भारत यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के समक्ष सीधे तौर पर उठाने की अपील की।

सांसद लॉर्ड रिचर्ड हैरिस ने ‘‘इंडिया: रिस्ट्रक्शंस ऑन फ्रीडम’’(भारत : आजादी पर पाबंदी) विषय पर सोमवार को ब्रिटिश संसद के उच्च सदन में चर्चा कराने का अनुरोध किया था।

परंपरा के अनुसार विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) मंत्री लॉर्ड जैक गोल्डस्मिथ ने सरकार की ओर से जवाब दिया। उन्होंने अपने जवाब में ब्रिटेन और भारत के बीच करीबी संबंधों का जिक्र किया, जो ब्रिटेन को जारी वार्ता के तहत सभी मुद्दे उठाने की अनुमति देते हैं।

उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के साथ ‘‘बहुत ही गहरे और व्यापक संबंध’’ का जिक्र किया, जिसके साथ ब्रिटेन का व्यापार एवं निवेश साझेदारी आगे बढ़ रही है तथा रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग विश्व की भलाई के लिए है।

लॉर्ड गोल्डस्मिथ ने कहा, ‘‘हमारा रुख हमेशा ही कोई भी चिंता भारत सरकार के समक्ष उठाने का रहा है। हम मानवाधिकारों के संपूर्ण मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत करेंगे और अपनी चिंताएं मंत्रीस्तर सहित अन्य अवसरों पर उठाएंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। यह द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों के विस्तृत विषयों भारत सरकार के साथ सीधे तौर पर पर चर्चा करने का एक अवसर होगा। बेशक, जहां हमारी खास चिंताएं होंगी, प्रधानमंत्री उन्हें भारत सरकार के समक्ष सीधे तौर पर उठाएंगे, जैसा कि आप एक करीबी दोस्त एवं साझेदार से उम्मीद करते हैं। ’’

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ कमेटी कक्ष में भारत के कृषि सुधारों को लेकर भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

हालांकि, भारत ने इसके बाद ब्रिटेन से दो टूक कह दिया था कि उसके (ब्रिटेन के) सांसदों को खास तौर पर दूसरे लोकतांत्रिक देश के साथ संबंध में वोट बैंक की राजनीति से दूर रहना चाहिए।

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हुई चर्चा के दौरान करीब आठ सांसदों ने जॉनसन नीत सरकार से ‘‘भरत में एमनेस्टी इंटरनेशन इंडिया का कार्यालय बंद होने और इसके बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगा दिये जाने’’, कश्मीर की स्थिति और ‘‘पत्रकारों को कैद करना तथा गैर हिंदू अल्पसंख्याकों, दलित कार्यकर्ताओं, एनजीओ और मानवाधिकार हनन के खिलाफ अभियान चलाने वालों के अंदर अभियोजति किये जाने का डर समाना’’ जैसे मुद्दे उठाने की अपील की।

कंजरवेटिव पार्टी के सांसद लॉर्ड हावर्ड फ्लाइट ने कहा, ‘‘हाल के समय तक भारत ने ब्रिटेन से विरासत के तौर पर मिले लोकतांत्रिक सिद्धांतों और परंपराओं को व्यापक रूप से कायम रखा था। अब यह देखा जा रहा है कि भारत सरकार ने कई क्षेत्रों में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के स्वरूप में बदलाव कर दिया है।’’

हालांकि, कश्मीर मुद्दे पर ब्रिटिश सरकार ने अपना यह रुख दोहराया कि यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला