लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद की हत्या: सोमाली मूल के संदिग्ध पर आतंकवाद अधिनियम लगाया गया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:09 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन,17 अक्टूबर ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सर डेविड एमेस की हत्या के मामले में इंग्लैंड के एसेक्स से गिरफ्तार सोमाली मूल के अली हार्बी अली(25) पर अब कठोर आतंकवाद अधिनियम लगाया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य एमेस (69) पर शुक्रवार को चाकू से कई बार वार किया गया था,जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद रोधी कमान अधिकारियों के पास संदिग्ध से इस अधिनियम के तहत पूछताछ करने का शुक्रवार तक का वक्त है। खबरों के मुताबिक अली को कुछ वर्ष पहले देश की आतंकवाद रोधी, कट्टरपंथ रोधी योजना में शामिल करने की अनुशंसा की गई थी लेकिन एमआई5 सुरक्षा सेवाओं ने इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया।

मैट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा,‘‘ व्यक्ति को तद्नुसार आतंकवाद अधिनियम 2000 की धारा 41 के तहत भी हिरासत में लिया गया और वह फिलहाल लंदन पुलिस थाने में है।’’

गौरतलब है कि संदिग्ध को शुक्रवार को ही घटनास्थल से गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया था।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने संसद के सदस्यों के लिए सुरक्षा प्रक्रियाओं की तत्काल समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। पटेल ने रविवार को कहा कि हत्या की घटना के बाद सांसदों को ‘‘तत्काल’’ सुरक्षा बदलने की पेशकश की जा रही है और उन्हें पुलिस के साथ अपना पता- ठिकाना साझा करने को कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला