लाइव न्यूज़ :

सहयोगियों के साथ बैठक के दौरान ब्रिटिश सांसद पर चाकू से हमला:रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:48 IST

Open in App

लंदन, 15 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन की पुलिस ने कहा है कि उसने पूर्वी इंग्लैंड में शुक्रवार को चाकू से हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमलावर के हमले में घायल व्यक्ति कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद पर उस समय चाकू से हमला किया गया जब वह अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे।

एसेक्स पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को ली-ऑन-सी में शुक्रवार दोपहर चाकू से हमला किए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा, '' हमें इस मामले में अब किसी अन्य की तलाश नहीं है और हमारा मानना है कि जनता के लिए खतरे की कोई बात नहीं है।''

इस बीच, स्काई न्यूज ने कहा कि कंजर्वेटिव सांसद डेविड एमेस पर उस समय हमला किया गया जब वह ली-ऑन-सी शहर स्थित बेलफेयर्स मेथडिस्ट गिरिजाघर में अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे। हालांकि, हमले के बाद उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एमेस के लंदन कार्यालय ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाने की पुष्टि की लेकिन कोई अन्य विवरण साझा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल