लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद पर चाकू से हमला, मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:30 IST

Open in App

लंदन, 15 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस पर शुक्रवार दोपहर हुए हमले के बाद उनकी मौत हो गई। सांसद पर उस समय चाकू से हमला किया गया जब वह पूर्वी इंग्लैंड के एक गिरिजाघर में अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे। पुलिस ने 25 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

एसेक्स पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को ली-ऑन-सी में शुक्रवार दोपहर चाकू से हमला किए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा, '' हमें इस मामले में अब किसी अन्य की तलाश नहीं है और हमारा मानना है कि जनता के लिए खतरे की कोई बात नहीं है।''

बाद में पुलिस ने कहा कि हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, स्काई न्यूज ने कहा कि कंजर्वेटिव सांसद डेविड एमेस पर उस समय हमला किया गया जब वह ली-ऑन-सी शहर स्थित बेलफेयर्स मेथडिस्ट गिरजाघर में अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे।

एमेस के लंदन कार्यालय ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाने की पुष्टि की, लेकिन कोई अन्य विवरण साझा नहीं किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल के पास कई एंबुलेंस नजर आईं और गिरिजाघर के पास ही एक एयर एंबुलेंस को तैयार रखा गया है।

एक स्थानीय पार्षद जॉन लांब ने कहा कि हमले के दो घंटे बाद तक एमेस को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और ''हालात बेहद गंभीर थे।''

उनहत्तर वर्षीय एमेस साउथऐंड वेस्ट सीट से 1997 से ही सांसद हैं और ली-ऑन-सी इलाका इसी सीट के अंतर्गत आता है।

उधर, कई नेताओं ने ट्वीट कर घटना पर आश्चर्य जताया है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने ट्वीट किया, '' यह बेहद डराने वाली और चौंकाने वाली खबर है। डेविड, उनके परिवार और उनके कर्मचारियों के बारे में सोच रहा हूं।''

पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट कर कहा, '' लेह-ऑन-सी से बेहद चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर आ रही है। मेरी प्रार्थनाएं सर डेविड एमेस और उनके परिवार के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला