लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद पर चाकू से हमला, मौत, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:41 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 अक्टूबर ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस पर शुक्रवार दोपहर हुए हमले के बाद उनकी मौत हो गई। सांसद पर उस समय चाकू से हमला किया गया जब वह पूर्वी इंग्लैंड के एक गिरिजाघर में अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे। पुलिस ने 25 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

कई नेताओं ने ट्वीट कर घटना पर आश्चर्य जताया और एमेस को श्रद्धांजलि दी।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ''एमेस एक शानदार व्यक्ति, मित्र और सांसद थे। लोकतांत्रिक भूमिका निभाने के दौरान एमेस को मार दिया गया।''

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने एमेस पर चाकू से कई वार किये।

एसेक्स पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को ली-ऑन-सी में शुक्रवार दोपहर चाकू से हमला किए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा, '' हमें इस मामले में अब किसी अन्य की तलाश नहीं है और हमारा मानना है कि जनता के लिए खतरे की कोई बात नहीं है।''

बाद में पुलिस ने कहा कि हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, स्काई न्यूज ने कहा कि कंजर्वेटिव सांसद डेविड एमेस पर उस समय हमला किया गया जब वह ली-ऑन-सी शहर स्थित बेलफेयर्स मेथडिस्ट गिरजाघर में अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे।

एमेस के लंदन कार्यालय ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाने की पुष्टि की, लेकिन कोई अन्य विवरण साझा नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल के पास कई एंबुलेंस नजर आईं और गिरिजाघर के पास ही एक एयर एंबुलेंस को तैयार रखा गया।

एक स्थानीय पार्षद जॉन लांब ने कहा कि हमले के दो घंटे बाद तक एमेस को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और ''हालात बेहद गंभीर थे।''

उनहत्तर वर्षीय एमेस साउथऐंड वेस्ट सीट से 1997 से ही सांसद हैं और ली-ऑन-सी इलाका इसी सीट के अंतर्गत आता है।

उधर, कई नेताओं ने ट्वीट कर घटना पर आश्चर्य जताया और एमेस को श्रद्धांजलि दी।

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने ट्वीट किया, '' यह बेहद डराने और चौंकाने वाली खबर है। डेविड, उनके परिवार और उनके कर्मचारियों के बारे में सोच रहा हूं।''

पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट कर कहा, '' ली-ऑन-सी से बेहद चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर आ रही है। मेरी प्रार्थनाएं सर डेविड एमेस और उनके परिवार के साथ हैं।''

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री नदीम जहावी ने ट्वीट किया, '' सर डेविड को श्रद्धांजलि। आप साउथऐंड वेस्ट के लोगों की सेवा और पशुओं के कल्याण के मामले में चैंपियन थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला