मालदीव : कवरेज कर रहे दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, AFP में करते थे काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2018 21:20 IST2018-02-09T21:20:05+5:302018-02-09T21:20:37+5:30

मालदीव में आपातकाल लगने के बाद स्थिति और बिगड़ती जा रही है। इसी संकट की आंच भारतीय पत्रकारों पर पड़ी है। दरअसल यहां रिपोर्टिंग के लिए गए पत्रकारों पर भी नजर जा रही है।

british journalists arrested in maldives for violating immigration rules | मालदीव : कवरेज कर रहे दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, AFP में करते थे काम

मालदीव : कवरेज कर रहे दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार, AFP में करते थे काम

मालदीव में आपातकाल लगने के बाद स्थिति और बिगड़ती जा रही है। इसी संकट की आंच भारतीय पत्रकारों पर पड़ी है। दरअसल यहां रिपोर्टिंग के लिए गए पत्रकारों पर भी नजर जा रही है। यहां के संकट पर रिपोर्टिंग कर रहे दो भारतीय पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है।

 खबर के मुताबिक ये दोनों ही पत्रकार एएफपी न्‍यूज एजेंसी के लिए काम करते हैं। पत्रकार मनी शर्मा पंजाब के अमृतसर और आतिश रावजी पटेल लंदन के हैं। मालदीव के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल ये पत्रकार वहां की पुलिस के गिरफ्त मे हैं।

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर मालदीव के सांसद अली जाहिर ने अपनी बात पेश की है। उनका कहना है कि अब यहां हमारे पास प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है। गुरुवार रात भी प्रमुख टीवी स्टेशनों में से एक बंद हो गया था। हम उनकी तत्काल रिहाई, लोकतंत्र की बहाली और कानून के शासन की मांग करते हैं।



 

गौरतलब है कि  मालदीव में चल रहे राजनीतिक संकट का प्रभाव विश्व के कई अहम देशों पर पड़ेगा। उच्च न्यायालय के फैसले के उलट वहां के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। ये संकट पारिवारिक और राजनीतिक रूप ले चुका है। ऐसे में देखना होगा कि इन पत्रकारों को कब रिहा किया जाता है।

Web Title: british journalists arrested in maldives for violating immigration rules

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे