लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में नववर्ष से पहले कोविड से जुड़ी और पाबंदियां लगाने से ब्रिटिश सरकार का इनकार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 दिसंबर ब्रिटिश सरकार ने इंग्लैंड में नववर्ष से पहले कोविड-19 लॉकडाउन से जुड़ी और पाबंदियां नहीं लगाने का फैसला किया है। हालांकि, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में पार्टी तथा नाइटक्लब पर पाबंदी जारी रहेगी।

कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा आंकड़ों का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों के साथ बैठकें करने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात की पुष्टि की है कि वर्तमान में लागू ‘प्लान बी’ पर कोई अतिरिक्त पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। ‘प्लान बी’, अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, घर से काम करने और बड़े आयोजनों के लिए कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच करने का प्रावधान करता है।

जॉनसन ने ट्वीट किया, ‘‘हम आंकड़ों का सावधानीपूर्वक निगरानी जारी रखेंगे, लेकिन नववर्ष से पहले इंग्लैंड में कोई नयी पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं प्रत्येक व्यक्ति से ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधान रहने का आग्रह करूंगा। सबसे महत्वपूर्ण बगैर किसी विलंब के अपना पहला, दूसरा या बूस्टर टीका लगाना है, ताकि अपनी और प्रियजनों की सुरक्षा कर सकें।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि अतिरिक्त पाबंदी अगले साल से लगाई जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में सोमवार को संक्रमण के 98,515 नये मामले सामने आए, जो इसके पिछले दिनों के एक लाख से अधिक के आंकड़ों से कुछ कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा