लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश राजनयिक मार्टिन ग्रिफिथ्स संयुक्त राष्ट्र की मानवीय मामलों की एजेंसी के प्रमुख बने

By भाषा | Updated: May 13, 2021 08:55 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 13 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जाने माने ब्रिटिश राजनयिक मार्टिन ग्रिफिथ्स को संयुक्त राष्ट्र की मानवीय मामलों की एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया है। ग्रिफिथ्स को वैश्विक मामलों का व्यापक अनुभव है और वह कई मामलों में वार्ताकार की भूमिका निभा चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा, ‘‘ग्रिफिथ्स मुख्यालयों और राष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक एवं संचालन दोनों ही रूप में मानवीय मामलों में व्यापक नेतृत्व क्षमता का अनुभव लेकर आये हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान, वार्ता और मध्यस्थता का उन्हें खासा अनुभव है।’’

ग्रिफिथ्स पिछले तीन साल से यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैं और छह साल से जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के हालिया प्रयासों के बारे में बुधवार को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अवगत कराया।

गुतारेस ने कहा कि ग्रिफिथ्स यमन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत के तौर पर सेवा देते रहेंगे।

ग्रिफिथ्स मार्क लोकॉक का स्थान लेंगे जिन्होंने चार साल तक मानवीय मामलों एवं आपात राहत समन्वयक के अवर महासचिव के तौर पर सेवा दी और उनके काम की काफी सराहना भी हुई।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्यों अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शीर्ष पदों के अनाधिकृत बंटवारे के तहत संयुक्त राष्ट्र में मानवीय एजेंसी का शीर्ष पद पारंपरिक रूप से किसी ब्रिटिश व्यक्ति को दिया जाता है। हालांकि इस चलन को खत्म करने की मांग उठ रही है और संयुक्त राष्ट्र के महत्वपूर्ण पदों का जिम्मा अन्य देशों को देने की बात कही जा रही है लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिल पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब