ब्रिटिश कम्प्यूटिंग आविष्कारक क्लाइव सिनक्लेयर का 81 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:46 IST2021-09-17T15:46:15+5:302021-09-17T15:46:15+5:30

British computing inventor Clive Sinclair dies at 81 | ब्रिटिश कम्प्यूटिंग आविष्कारक क्लाइव सिनक्लेयर का 81 साल की उम्र में निधन

ब्रिटिश कम्प्यूटिंग आविष्कारक क्लाइव सिनक्लेयर का 81 साल की उम्र में निधन

लंदन, 17 सितंबर (एपी) कम्प्यूटर और गेमिंग के क्षेत्र में बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वाधिक काम करने वाले ब्रिटिश आविष्कारक और उद्यमी क्लाइव सिनक्लेयर का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

उन्नीस सौ अस्सी के दशक की शुरुआत में किफायती होम कम्प्यूटरों की व्यापक श्रृंखला जारी करने के साथ सुर्खियों में आये सिनक्लेयर का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया।

उनकी बेटी बेलिंडा सिनक्लेयर ने बताया कि उनके पिता अस्वस्थ होते हुए भी अंतिम समय तक नये अविष्कारों पर काम कर रहे थे।

बेलिंडा ने बीबीसी से कहा, ‘‘वह आविष्कार करने वाले और कल्पनाशील थे और यह उनके लिए उत्साहजनक तथा रोमांचकारी था। यह उनका जुनून था।’’’

दक्षिण पश्चिम लंदन के उपनगर रिचमोंड में 1940 में जन्मे सिनक्लेयर ने 17 साल की उम्र में स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी और वह तकनीकी पत्रकारिता में आ गये। इसके बाद उन्होंने नये-नये आविष्कारों के साथ एक नयी राह पकड़ ली।

उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी पहली कंपनी सिनक्लेयर रेडियोनिक्स बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: British computing inventor Clive Sinclair dies at 81

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे