लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चीन में ब्रिटिश राजदूत ने नदी में कूदकर बचाई डूब रही लड़की की जान

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 16:01 IST

चोंगकिंग चीन का एक लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है। वहां बड़ी संख्‍या देश व विदेश के लोग घूमने के लिए जाते हैं। वायरल वीडियो इसी जगह का है।

Open in App
ठळक मुद्देस्‍टीफन एलिसन के प्रयास से डूब रही लड़की की जान बच गई।इस वीडियो को बाद में चीन में मौजूद यूके मिशन ने साझा किया है।

नई दिल्ली:चीन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में एक लड़की डूब रही थी, तभी वहां मौजूद 61 वर्षीय ब्रिटिश राजदूत स्‍टीफन एलिसन ने नदी में कूदकर उसकी जान बचा ली।

बता दें कि यह घटना शनिवार की है। चीन के जोंगशान के पास चोंगकिंग नाम के जगह पर कई लोग घूमने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान एक लड़की पानी में गिर गई। लड़की को पानी में डूबते देख लोग चिल्लाते हुए शोर मचाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद ब्रिटिश राजदूत नदी में कूद गए। उन्होंने डूब रही लड़की की जान को बचा लिया। 

इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने ब्रिटिश राजदूत का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होते ही चीनी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस वीडियो को सर्वाधिक चीनी ऐप वीबो व चीनी मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। 

चोंगकिंग चीन का एक लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है। वहां बड़ी संख्‍या देश व विदेश के लोग घूमने के लिए जाते हैं। स्‍टीफन एलिसन के इस प्रयास से डूब रही लड़की की जान बच गई। एक बार फिर से उसका सांस चलने लगा। इसके बाद एलिसन का सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रहा है। 

इस वीडियो को बाद में चीन में मौजूद यूके मिशन ने साझा किया है। इस बारे में ट्वीट करके यूके मिशन ने लिखा कि हम सभी अपने चोंगकिंग कॉन्सल जनरल, स्टीफन एलिसन पर बहुत गर्व है, जिन्होंने डूबते हुए छात्र को बचाने के लिए बिना अपने जान की परवाह किए शनिवार को एक नदी में डुबकी लगा दी।

टॅग्स :चीनवायरल वीडियोब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?