लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश अभिनेता पर यौन शोषण के आरोप, बाफ्टा नहीं करेगा सम्मानित

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:35 IST

Open in App

लंदन एक जून ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी (बाफ्टा) ने ‘मी टू’ अभियान के आरोपी अभिनेता नोएल क्लार्क को सम्मानित करने के अपने फैसले की आलोचना होने के बाद टीवी पुरस्कार समारोह 2021 से विशेष पुरस्कार की श्रेणी को हटाने का फैसला किया है।

मनोरंजन जगत की खबरें देने वाली वेबसाइट डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी पुरस्कार समारोह 2021 का आयोजन छह जून को किया जाएगा, लेकिन उसमें सामान्य फैलोशिप पुरस्कार और विशेष पुरस्कार श्रेणियां इस बार नहीं होंगी।

क्लार्क को ‘डॉक्टर हू’ और ‘द हुड’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। क्लार्क को इस पुरस्कार समारोह में सिनेमा जगत में किसी ब्रिटिश नागरिक की ओर से दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाना था।

गौरतलब है कि इस वर्ष अप्रैल में करीब 20 महिलाओं ने क्लार्क पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

क्लार्क पर महिलाओं ने यौन शोषण, गलत तरीके से स्पर्श करने और बिना उनकी सहमति के अश्लील तस्वीरें साझा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

बाफ्टा ने कहा कि क्लार्क पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनकी सदस्यता को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना