लाइव न्यूज़ :

फ्रांस की धमकियों पर ब्रिटेन का रुख अडिग

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:41 IST

Open in App

लंदन, एक नवंबर (एपी) ‘ब्रेक्जिट’ के बाद ब्रिटेन और फ्रांस के बीच मछली पकड़ने से संबंधित नए विवाद के समाधान के लिए सोमवार को भी बहुत संकेत नहीं मिले। इससे एक दिन पहले की फ्रांस ने ब्रिटिश नौकाओं और ट्रकों पर रोक लगाने की धमकी दी थी।

ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस ने फ्रांस को चेतावनी दी कि पेरिस की "अनुचित" धमकियों पर ब्रिटेन ‘‘पीछे नहीं हटेगा।’’

दोनों देशों ने एक-दूसरे पर ब्रेक्सिट के बाद के व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जो इस साल की शुरुआत में लागू हुआ था।

फ्रांस ने धमकी दी है कि अगर अधिक संख्या में फ्रांसीसी जहाजों को मंगलवार तक ब्रिटेन के जल क्षेत्र में मछली मारने के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाता है तो वह अपने कुछ बंदरगाहों से ब्रिटिश नौकाओं को प्रतिबंधित करेगा और ब्रिटिश माल ढोने वाली नौकाओं तथा ट्रकों की कड़ी जांच की जाएगी।

पेरिस ने यह भी कहा कि वह चैनल द्वीप समूह ‘ब्रिटिश क्राउन’ को ऊर्जा आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा सकता है। यह द्वीप समूह फ्रांस के तट के पास स्थित है और बहुत हद तक फ्रांसीसी बिजली पर निर्भर है।

ट्रस ने बीबीसी रेडियो से कहा, "फ्रांस को उन धमकियों को वापस लेने की जरूरत है अन्यथा हम कार्रवाई करने के लिए यूरोपीय संघ के समझौते के तहत विवाद समाधान प्रणाली का उपयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!