लाइव न्यूज़ :

पुत्र चार्ल्स और बहू कैमिला के साथ क्रिसमस मनायेंगी ब्रिटेन की महारानी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 दिसंबर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पुत्र एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स और बहु कैमिला के साथ क्रिसमस मनायेंगी। क्लैयरेंस हाउस ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

महारानी (95) ने ओमीक्रोन स्वरूप के चलते कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि के बीच अपने सैंड्रिगम एस्टेट पर पारंपरिक क्रिसमस समारोह को रद्द कर दिया था। अब शनिवार को विंडसर कैसल पैलेस में पहले की तुलना में सादगी के साथ क्रिसमस मनायी जाएगी जहां प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स और उनकी पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवॉल कैमिला भी मौजूद रहेंगे।

प्रिंस चार्ल्स के कार्यालय क्लैयरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेज ऑफ कॉर्नवॉल क्रिसमस के दिन महारानी के साथ होंगे।’’

महारानी की बेटी प्रिंसेज एन्नी इस मौके पर नहीं पहुंचेगी क्योंकि उनके पति एडमिरल सर टिमोथी लॉरेंस बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये एवं अब वे दोनों पृथक-वास में हैं।

राजपरिवार आम तौर पर नॉरफोक में अपने सैंड्रिगम एस्टेट में सेंट मैरी मैगडैलीन चर्च में क्रिसमस मनाता है और राजपरिवार के सदस्यों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में शुभेच्छु वहां पहुंचते हैं। लेकिन पिछले सप्ताह स्पष्ट किया गया कि महारानी ने कोविड- 19 के मामलों में वृद्धि के चलते इन कार्यक्रमों को रद्द करने का ‘व्यक्तिगत फैसला’ किया है।

महामारी की वजह से महारानी ने पिछले साल भी विंडसर कैसल में पति डयूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ क्रिसमस मनाया था। उनके पति का अप्रैल में निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला