लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महारानी ने आराम करने का चिकित्सीय परामर्श माना, उत्तरी आयरलैंड की यात्रा रद्द की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:59 IST

Open in App

लंदन, 20 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कुछ दिन आराम करने का चिकित्सीय परामर्श अंतत: स्वीकार कर लिया है और उत्तरी आयरलैंड का अपना दौरा रद्द कर दिया है।

ब्रिटेन के राजमहल ‘बकिंघम पैलेस’ ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसने हालांकि महारानी के इस निर्णय के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया और सिर्फ यह कहा कि 95 वर्षीय एलिजाबेथ ‘‘अच्छी स्थिति में हैं तथा इस बात को लेकर निराश हैं कि वह अब उत्तरी आयरलैंड का दौरा नहीं कर पाएंगी जहां उन्हें बुधवार और बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होना था।’’

बकिंघम पैलेस ने कहा कि महारानी ने उत्तरी आयरलैंड के लोगों के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं और वह भविष्य में वहां का दौरा करने को लेकर आशान्वित हैं।

एलिजाबेथ को कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में छड़ी के सहारे चलते देखा गया था जिसके कुछ दिन बाद उनका यह निर्णय आया है।

वह उत्तरी आयरलैंड के दौरे की वजह से कुछ दिन के लिए आराम करने का चिकित्सा परामर्श मानने की इच्छुक नहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे मान लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल