लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की महारानी ने आराम करने का चिकित्सीय परामर्श माना, उत्तरी आयरलैंड की यात्रा रद्द की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:06 IST

Open in App

लंदन, 20 अक्टूबर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कुछ दिन आराम करने का चिकित्सीय परामर्श अंतत: स्वीकार कर लिया है और उत्तरी आयरलैंड का अपना दौरा रद्द कर दिया है। ब्रिटेन के राजमहल ‘बकिंघम पैलेस’ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राजमहल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘महारानी ने कुछ दिन आराम करने का चिकित्सीय परामर्श अनिच्छापूर्वक मान लिया है।’’

उन्होंने कहा कि 95 वर्षीय एलिजाबेथ ‘‘अच्छी स्थिति में हैं तथा इस बात को लेकर निराश हैं कि वह अब उत्तरी आयरलैंड का दौरा नहीं कर पाएंगी जहां उन्हें बुधवार और बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होना था।’’

प्रवक्ता ने कहा कि महारानी ने उत्तरी आयरलैंड के लोगों के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं और वह भविष्य में वहां का दौरा करने को लेकर आशान्वित हैं।

एलिजाबेथ को कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में छड़ी के सहारे चलते देखा गया था जिसके बाद उनका यह निर्णय आया है।

वह उत्तरी आयरलैंड के दौरे की वजह से कुछ दिन के लिए आराम करने का चिकित्सा परामर्श मानने की इच्छुक नहीं थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे मान लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला