लाइव न्यूज़ :

संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने खुद को किया पृथक

By भाषा | Updated: November 16, 2020 09:04 IST

Open in App

लंदन, 16 नवम्बर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद खुद को पृथक कर लिया है।

‘डॉउनिंग स्ट्रीट’ ने बताया कि एशफिल्ड के सांसद ली एंडरसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में 35 मिनट तक कुछ सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें एंडरसन भी शामिल थे।

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि ‘नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस’ ने जॉनसन को सूचित किया कि वह एक ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आए हैं, जो संक्रमित पाया गया है और उन्हें खुद को पृथक कर लेना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नियमों का पालन करेंगे और वह पृथक-वास में चले गए हैं। वह कोरोना वायरस सहित अन्य मुद्दों पर डाउनिंग स्ट्रीट से काम करना जारी रखेंगे।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है।’’

इससे पहले, अप्रैल में संक्रमित पाए जाने के बाद जॉनसन ने तीन रातें ‘सेंट थॉमस अस्पताल’ की गहन चिकित्सा इकाई में बिताई थी।

‘नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस’ नियम के अनुसार वह 10 दिन तक पृथक रहेंगे जिसकी अवधि 26 नवम्बर को समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला