लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जलवायु सम्मेलन में हुए समझौते को 'बड़ा कदम' बताया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ग्लासगो में हुए सीओपी26 जलवायु सम्मेलन के अंत में हुए करार की सराहना करते हुए इसे ''आगे की दिशा में बड़ा कदम'' तथा कोयले के इस्तेमाल को ''कम करने'' के लिये पहला अंतराष्ट्रीय समझौता बताया।

सीओपी26 के अध्यक्ष तथा वार्ताओं के संचालन के लिये प्रभारी कैबिनेट मंत्री ब्रिटिश-भारतीय आलोक शर्मा की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए जॉनसन ने उम्मीद जतायी कि दो सप्ताह तक चला यह शिखर सम्मेलन ''जलवायु परिवर्तन के अंत की शुरुआत'' को चिह्नित करेगा।

उनका बयान लगभग 200 देशों के बीच शनिवार की देर रात एक समझौता होने के बाद आया है, जिसके तहत जीवाश्म ईंधनों का उपयोग ‘‘चरणबद्ध तरीके से बंद करने के बजाय, इसके उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करने’’ के भारत के सुझाव को मान्यता दी गई है।

जॉनसन ने कहा, ''आने वाले वर्षों में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लेकिन आज का समझौता एक बड़ा कदम है। यह कोयले के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से कम करने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। साथ ही यह ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री [सेल्सियस] तक सीमित करने के लिए एक रोडमैप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?