लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन में रियायत देने का ऐलान किया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 21:23 IST

Open in App

(स्लग में सुधार के साथ रिपीट)

(अदिति खन्ना)

लंदन, 29 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से सतर्क रहने का सोमवार को आग्रह किया और साथ में उन्होंने घर में रहने के आदेश को आधिकारिक तौर पर खत्म किया जिससे सख्त कोविड-19 लॉकडाउन में राहत देने के पहले चरण का रास्ता प्रशस्त हुआ। इसके बाद खुले स्थानों पर अधिक गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी।

जॉनसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाबंदियों में रियायत देने के उनके रोडमेप का पहला चरण ‘ग्रेट ब्रिटिश समर आफ स्पोर्ट’ का आगाज़ करेगा, क्योंकि लोग खुले में खेलों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कर पाएंगे।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जहां तक मुमकिन हो लोग घर से ही काम करें ताकि घातक वायरस को काबू करने में हासिल की गई प्रगति खतरे में नहीं पड़े।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज ब्रिटेन में प्रतिबंधों को सावधानीपूर्वक कम करने के हमारे रोडमैप के अगले चरण का दिन है। कृपया नए नियम का ध्यान से पालन करें ताकि हम धीरे-धीरे एक साथ सामान्य स्थिति को वापस हासिल कर सकें।”

उन्होंने कहा, “ मुझे पता है कि लोगों को खेलों और प्रतिस्पर्धा की कितनी कमी खल रही है और शारीरिक गतिविधियों को समिति करना कितना मुश्किल रहा है--खासकर बच्चों के लिए। अब टीमें खुली पिचों, कोर्ट्स, पार्कों और खेल के मैदानों में लौटेंगी। मुझे उम्मीद है कि आज ‘ग्रेट ब्रिटिश समर आफ स्पोर्ट’ शुरू होंगे, जिसमें सभी उम्र के लोग टीम के साथियों के साथ फिर से मिलेंगे और उन गतिविधियों को फिर से शुरू कर पाएंगे जो उन्हें पसंद हैं।”

जॉनसन ने लोगों से फिटनेस अभियानों में हिस्सा लेने का आग्रह किया और कहा कि बच्चों को दिन में एक घंटा तथा वयस्कों को कम से कम 150 मिनट शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए।

लॉकडाउन के संशोधित नियमों के तहत, छह लोगों का समूह या दो घरों के लोग बाहर मिल सकते हैं। टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स सहित खुले खेल परिसर फिर से खोले जाएंगे और शादी समारोह में छह लोग शिरकत कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें