लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी ने ‘ऑकस’ सैन्य समझौते को ‘खतरनाक’ बताया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:39 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 सितंबर ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच नये ‘ऑकस’ (एयूकेयूएस) सैन्य समझौते को विश्व शांति के लिए एक ‘‘खतरनाक कदम’’ बताते हुए एक आपात प्रस्ताव पारित किया है।

पार्टी का वार्षिक सम्मेलन तटीय शहर ब्राइटन में आयोजित हो रहा है, जहां सदस्यों ने सोमवार को आपात प्रस्ताव को आगे बढ़ाया था। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने इस माह की शुरूआत में समझौते का समर्थन किया था। इस प्रस्ताव में कंजरवेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर भी निशाना साधा गया है। प्रस्ताव को 30 फीसदी के मुकाबले 70 फीसदी मतों से पारित कर दिया गया।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘सम्मेलन में शामिल सदस्यों का मानना ​​है कि यह समझौता प्रधानमंत्री जॉनसन के इस बयान के विपरीत है कि ‘यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देगा’। यह वास्तव में एक खतरनाक कदम है जो विश्व शांति को प्रभावित करेगा।’’

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के लिए नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’ (एयूकेयूएस) की 15 सितंबर को घोषणा की थी, ताकि वे अपने साझा हितों की रक्षा कर सकें और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियां हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करने समेत रक्षा क्षमताओं को बेहतर तरीके से साझा कर सकें।

लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टर्मर ने पहले गठबंधन का समर्थन किया था और कहा था, "ब्रिटेन को हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों का ध्यान रखना चाहिए।’’

लेबर पार्टी के इस सम्मेलन को स्टर्मर के नेतृत्व के लिए पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब