लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को जॉर्ज क्रॉस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:18 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, पांच जुलाई ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को देश की स्वास्थ्य सेवा की 73वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) को जॉर्ज क्रॉस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।

जॉर्ज क्रॉस, ब्रिटेन में संकट के समय बहादुरी से जुड़े सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो 70 से अधिक वर्षों से दिया जा रहा है। यह पुरस्कार देश भर में ''साहस, करुणा और समर्पण के साथ'' काम करने वाले एनएचएस के कर्मचारियों को दिया जाता है।

एनएचएस इंग्लैंड के मुख्य कार्यकारी सर साइमन स्टीवंस ने कहा कि यह सम्मान ''अभूतपूर्व'' महामारी के अंधकारमय काल के दौरान कर्मचारियों के ''कौशल और धैर्य'' को मान्यता देता है।

एलिजाबेथ (95) ने हस्तलिखित उद्धरण में कहा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक आभारी राष्ट्र की ओर से यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को जॉर्ज क्रॉस से सम्मानित कर रही हूं।''

इसमें कहा गया है, ''यह पुरस्कार सभी विषयों और सभी चार देशों में सभी एनएचएस कर्मचारियों के अतीत और वर्तमान को मान्यता देता है। एनएचएस कर्मचारियों ने सात दशकों से अधिक और विशेष रूप से हाल के दिनों में, आपने साहस, करुणा और समर्पण के साथ हमारे देश के लोगों का सहयोग करते हुए सार्वजनिक सेवा के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी