लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की आखिरी निकासी उड़ान काबुल से रवाना

By भाषा | Updated: August 29, 2021 09:00 IST

Open in App

लंदन, 29 अगस्त (एपी) ब्रिटेन ने अफगानिस्तान में 20 वर्ष के अपने सैन्य अभियान को समाप्त कर दिया है और देश के निकासी अभियान को भी बंद करते हुए सैनिक अफगानिस्तान से रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ‘‘साहसिक’’ निकासी अभियानों की सराहना की। हालांकि सरकार ने स्वीकार किया कि कई अफगान नागरिक वहां छूट गए हैं, जिन्हें देश से सुरक्षित निकाल कर लाया जाना था। देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने स्वीकार किया, ‘‘हम सभी को बाहर नहीं निकाल पाएं हैं।’’ ब्रिटेन की सरकार ने शनिवार को कहा था कि ब्रिटेन और अफगान नागरिकों को सुरक्षित निकालने के अभियान में लगे कम से कम एक हजार सैनिकों ने आखिरी निकासी उड़ान के कुछ घंटो बाद देश छोड़ दिया है। अनेक देशों ने अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में ब्रिटेन के राजदूत लाउरी ब्रिस्टोव ने रवाना होने से पहले काबुल हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘अभियान के इस चरण को रोकने का वक्त आ गया है।’’ उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, ‘‘लेकिन हम उन लोगों को भूले नहीं हैं जो देश छोड़ना चाहते हैं। हम उनकी मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। न ही हम अफगानिस्तान के बहादुर लोगों को भूले है। वे शांति और सुरक्षित माहौल में रहने के हकदार हैं।’’ ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल निक कार्टर ने बीबीसी से बातचीत में कहा, ‘‘हम सब को निकाल नहीं पाए हैं और यह दिल तोड़ने वाला है। वहां कई चुनौतीपूर्ण निर्णय लेने पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल