लाइव न्यूज़ :

चीन के बढ़ते दबदबे के बीच ब्रिटेन का विमानवाहक पोत जापान पहुंचा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:10 IST

Open in App

तोक्यो, छह सितंबर (एपी) जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने सोमवार को ब्रिटिश विमानवाहक पोत ‘एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ’ का पहली बार जापान के बंदरगाह पर पहुंचने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चीन के अपनी सैन्य ताकत और प्रभाव बढ़ाने के प्रयासों के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में यूरोपीय देशों की भागीदारी शांति और स्थिरता की कुंजी है।

किशी ने विमान वाहक पोत पर सवार ‘स्ट्राइक ग्रुप’ के कमांडर, कमोडोर स्टीव मूरहाउस से मुलाकात की। यह युद्धपोत शनिवार को तोक्यो के पास योकोसुका में अमेरिकी नौसेना के अड्डे पर पहुंचा। चीनी नौसेना के बढ़ते दबदबे और कई क्षेत्रों पर दावा जताने के बीच जापान, अमेरिका के साथ पारंपरिक गठबंधन से परे अपने सैन्य सहयोग का विस्तार करना चाहता है।

योकोसुका पहुंचने से पहले ‘एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ’ पोत ने अमेरिका, नीदरलैंड, कनाडा और जापान के युद्धपोतों के साथ संयुक्त अभियान में हिस्सा लिया। किशी ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति को बदलने के लिए (चीन के) एकतरफा प्रयास (के मामलों) में यूरोपीय देशों की दिलचस्पी है। यूरोपीय देशों की भूमिका इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि बंदरगाह पर युद्धपोत के पहुंचने से जापान-ब्रिटेन का रक्षा सहयोग आगे और बढ़ेगा।’’

‘स्ट्राइक ग्रुप’ मई में ब्रिटेन से रवाना हुआ था। वर्ष 2017 में सेवा में शामिल ‘एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ’ ब्रिटेन का सबसे बड़ा और शक्तिशाली युद्धपोत है। यह पोत एफ-35 लड़ाकू विमानों जैसे 40 विमानों को ढो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल