लाइव न्यूज़ :

ईंधन आपूर्ति की समस्या से निपटने के लिए सैनिकों की मदद लेगा ब्रिटेन

By भाषा | Updated: September 28, 2021 09:15 IST

Open in App

लंदन, 28 सितंबर (एपी) ब्रिटेन सरकार ने ट्रक चालकों की कमी के कारण हो रही ईंधन आपूर्ति की समस्या से निपटने में मदद के लिए सेना के जवानों को सोमवार को तैयार रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें इस काम में लगाया जा सके। ईंधन की कमी की आशंका के बीच ईंधन स्टेशनों पर वाहनों की कतारें लग गईं।

कई यूनियन ने मांग की थी कि ईंधन आपूर्ति के लिए आपात सेवा में लिप्त कर्मचारी मुहैया करवाए जाएं। जिसके बाद सरकार ने कहा कि उसने ब्रिटेन की सेना के चालकों को ‘‘तैयार रखा है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें ईंधन की आपूर्ति करने के लिए तैनात किया जा सके।’’

कारोबारी मामलों के मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने बताया कि ब्रिटेन के पास बड़ी मात्रा में ईंधन है। उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, हम ईंधन स्टेशन में आपूर्ति श्रृंखला में आ रही परेशानी से अवगत हैं और प्राथमिकता के साथ इससे निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं। ’’

इस बीच, शुक्रवार से ही ब्रिटेन के आसपास कई गैस स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे व्यस्त सड़कों पर जाम लग गया है।

करीब 5,500 स्वतंत्र ईंधन स्टेशनों का प्रतिनिधित्व करने वाले पेट्रोल रिटेलर्स एसोसिएशन ने रविवार को कहा कि करीब दो तिहाई स्टेशनों पर ईंधन नहीं है और ऐसे में वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए लोगों की स्टेशनों पर भीड़ उमड़ पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब