लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ईंधन आपूर्ति की कमी की समस्या का हल करने के लिए सैन्य कर्मियों को तैनात करेगा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:54 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो अक्टूबर ब्रिटेन में ईंधन की आपूर्ति की कमी के चलते पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगने की समस्या का हल करने के लिए अस्थायी उपाय के तौर पर सेना के टैंकरों के करीब 200 कर्मी तैनात सोमवार से तैनात किये जाएंगे। सरकार ने शनिवार को यह घोषणा की।

ईंधन की यह कमी इसकी आपूर्ति करने वाले ट्रक चालकों, विशेष तौर पर भारी मालवाहक वाहनों के चालकों की कमी के चलते हुई है।

सरकार ने कहा कि सैन्यकर्मी फिलहाल देश में विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और वे सोमवार से ईंधन आपूर्ति करने के काम में मदद करने के लिए जुट जाएंगे।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा, ‘‘स्थिति को स्थिर किया जा रहा है और हमारे सशस्त्र बल उद्योगों को ईंधन की आपूर्ति करने में मदद कर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। ’’

सरकार ने दावा किया कि ईंधन की मांग इस हफ्ते स्थिर कर दी गई है और बिक्री किये जा रहे ईंधन से कहीं अधिक ईंधन की अब आपूर्ति की जा रही है, हालांकि देश के कुछ हिस्से अब भी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन का गृह विभाग कार्यालय संकट का हल करने के लिए ईंधनों की ढुलाई करने वाले टैंकरों के चालकों को आपात उपाय के तहत ब्रिटेन में तत्काल काम करने की अनुमति दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना